सूरजपुर.
जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
वहीं अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर से बस्तर तक झमाझम बारिश की चेतावनी
उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश कतई बर्दाश्त नहीं, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, 3,062 पदों पर होगी आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
छठ-दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, बिहार के लिए 15 हजार स्पेशल ट्रेन फेरे चलाने की तैयारी