सूरत का फेमस बाजरे का भरवां पराठा, स्वाद ऐसा कि एक से ही भर जाएगा पेट

राजस्थान, महाराष्ट्र के अलावा गुजराती फूड भी लोगों को बहुत पसंद आता है और इसे घर के देसी मसालों से ही बनाते हैं. सुबह नाश्ते में ज्यादातर भारतीयों के घर में पराठे बनाए जाते हैं, कभी सादा तो कभी आलू-गोभी और दाल वाले पराठे बनते हैं. गेहूं के आटे से तो पराठा सब लोग बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बाजरे के आटे का पराठा खाया है.  

गुजरात के सूरत शहर की गलियों में बाजरे का भरवां पराठा मिलता है, जिसका स्वाद कमाल होता है. इसके साथ ही एक पराठे से ही आपका पेट भर जाएगा, इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. बच्चे  से बड़े सभी इसे मजे से खाएंगे और बार-बार इसे बनाने की डिमांड भी करेंगे. आइए आपको घर पर भरवां बाजरा पराठा बनाने का तरीका बताते हैं.

बाजरे का स्टफिंग पराठा बनाने के लिए सामग्री
    2 कप बाजरे का आटा
    1 प्याज बारीक कटा हुआ
    पानी
    2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    2 टेबलस्पून हरा धनिया
    1/2 टीस्पून अजवाइन
    1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
    1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
    1/4 टीस्पून हल्दी
    नमक स्वादानुसार
    1-2 टीस्पून तेल

बाजरे का पराठा बनाने का तरीका

किसके साथ करें सर्व?
गरमा-गरम बाजरे का स्टफिंग पराठा दही, हरी चटनी, अचार या मक्खन के साथ सर्व करें. बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप इसमें स्टफिंग में आप पनीर डाल सकते हैं, जिससे उनको प्रोटीन भी मिल जाता है.

↑
Exit mobile version