रायपुर.
सुशासन तिहार 2026 का आगाज हो चुका है और आज इसका दूसरा दिन है। शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कूंरा नगर पंचायत में कुल 196 आवेदनों में से 136 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
वहीं, अभनपुर के कठिया में प्राप्त 779 आवेदनों में से 588 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविरों में क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिया गया, जिसमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीज वितरण और जॉब कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि शेष बचे आवेदनों का भी जल्द ही निराकरण कर लिया जाएगा। सुशासन तिहार के तहत जिले में आगे भी ऐसे शिविर आयोजित कर आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

PM विश्वकर्मा योजना से राजस्थान के कारीगरों को फायदा, 2.17 लाख टूलकिट ई-वाउचर जारी; जानें पूरी डिटेल
11 साल पहले हुदहुद तूफान ने झारखंड में मचाई थी तबाही, चाईबासा में 80 घरों की छतें उड़ीं
UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान
बिना पंजीकरण प्रॉपर्टी बेचना पड़ेगा भारी, फरीदाबाद की SRS रियल एस्टेट पर एक्शन