चंडीगढ़.
पंजाब में इन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, एक जनवरी से अब तक प्रदेश में कैटेगरी-सी के 1,926 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
इनमें 347 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू से लुधियाना और जालंधर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिलेवार आंकड़ों में लुधियाना सबसे आगे है। यहां कैटेगरी-सी के 746 संदिग्ध मामले मिले हैं, जबकि 95 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संदिग्ध मामलों में मोहाली 135 और जालंधर 115 मामलों के साथ अगले स्थान पर हैं। पटियाला में 110, बठिंडा में 89 और होशियारपुर में 80 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

यम द्वितीया पर संगम नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़, यमुना स्नान के लिए उमड़े भाई-बहन
जबलपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘माटी अनमोल’ नवाचार से निखर रही बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा
काशी-अयोध्या की तर्ज पर चमकेगा गयाजी-बोधगया, 3500 करोड़ से बदलेगा पर्यटन का पूरा नक्शा
स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे का नया नियम, ट्रेन के समय से एक घंटा पहले ही मिलेगी एंट्री