टोक्यो/नई दिल्ली: जापान के आम चुनावों में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने इतिहास रच दिया है। रविवार को हुए मतदान में LDP ने निचले सदन (House of Representatives) में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। युद्ध के बाद के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एक पार्टी ने इतना प्रचंड जनादेश हासिल किया है। इस जीत के साथ ही ताकाइची अब संविधान संशोधन जैसे कड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
PM मोदी ने दी बधाई, मजबूत साझेदारी पर दिया जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को बधाई देते हुए कहा कि भारत-जापान की ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ आने वाले समय में वैश्विक स्थिरता और समृद्धि का मुख्य आधार बनेगी। दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के विजन को और गति प्रदान करेगी।
चीन के खिलाफ सख्त तेवर और ‘भारत’ पर भरोसा ताकाइची को जापान की सबसे प्रभावशाली और ‘हॉक’ (सख्त) नेताओं में गिना जाता है। चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव और ताइवान के मुद्दे पर उनका रुख बेहद कड़ा रहा है। उन्होंने पहले भी भारत को एक ‘भरोसेमंद लोकतांत्रिक और तकनीकी साझेदार’ बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ताकाइची की यह जीत एशिया में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने और भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी।
बदलेगा जापान का भविष्य 310 से अधिक सीटें जीतकर ताकाइची अब उन कानूनों को भी पारित करा सकती हैं जिन्हें ऊपरी सदन (अल्पमत के कारण) अस्वीकार कर देता है। यह जीत न केवल जापान की रक्षा नीतियों को आक्रामक बनाएगी, बल्कि सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ ‘सप्लाई चेन’ को भी मजबूत करेगी।

जालंधर में CM मान की ‘लोक मिलनी’: मौके पर शिकायतों का निपटारा, मुख्यमंत्री बोले”पंजाब देश का इकलौता राज्य, जहाँ मुखिया खुद सुनता है जनता की फरियाद”
सूरजकुंड मेला हादसा: घायलों से मिले CM नायब सैनी; इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, हरियाणा में लागू होगी ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’
जालंधर GST महाघोटाला: 130 करोड़ की टैक्स चोरी में मास्टरमाइंड ‘हैप्पी’ अरेस्ट, विभाग के अंदरखाने ‘डील’ की चर्चा
जालंधर में ‘प्रांतीय सप्तशक्ति संगम’ का शंखनाद: डॉ. मधुश्री सावजी ने मातृशक्ति को सिखाए सफलता के 7 सूत्र; संस्कारों की प्रथम गुरु है मां