फुलर्टन (अमेरिका)
विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत के साथ यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। तन्वी ने बुधवार को महिला सिंगल्स के पहले दौर में जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से, जबकि थाईलैंड मास्टर्स की मौजूदा चैंपियन देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से हराया।
पुरुष सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए मैच में रौनक चौहान ने एस शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने भी हमवतन डी सानीथ के विरुद्ध केवल 30 मिनट में 21-14, 21-12 से जीत हासिल की।
महिला सिंगल्स में रक्षिता श्री ने भी चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा पर 21-15, 21-8 से आसान जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश किया। ध्रुव रावत और के मनीषा की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में इंडोनेशिया के विरावण इहसान आदम और सेरेना कानी को महज 26 मिनट में 21-15, 21-16 से हराया।

WPL Auction: किरण पर बरसा पैसा, उमा ने रचा इतिहास
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का जलवा, ICC रैंकिंग में नंबर-1 बने; ईशान किशन पीछे खिसके
रणजी ट्रॉफी में प्रियांशु मोलिया का तिहरा शतक, 321 रन की पारी से तोड़ा बड़ौदा के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
12 ओवर में 139 रन लुटाकर मुश्किल में भुवी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज होगी उनके करियर की आखिरी सीरीज?