ट्रेंडिंगपंजाबराज्य

पंजाब में अमन-कानून सुरक्षित हाथों में- बलतेज पन्नू !

वलटोहा कांड: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारे की मौत, पंजाब में नहीं चलेगी गुंडागर्दी: पन्नू !

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज वलटोहा सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है और पंजाब पुलिस अपना फर्ज बखूबी निभा रही है।

वलटोहा सरपंच हत्याकांड मामले में आज तरनतारन के नजदीक पंजाब पुलिस और हत्यारों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी की मौत हो गई है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति भले ही वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर वह कानून अपने हाथों में लेगा तो पंजाब पुलिस अपना काम बखूबी करेगी।

बलतेज पन्नू ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Related Articles

Back to top button