ग्वालियर। प्रत्येक रविवार को होने वाली अद्वितीय और अनोखी ग्वालियर चंबल संभाग में प्रचलित चाय पर चर्चा चाय विथ "हेल्प गुरु" इस रविवार 9 अगस्त को वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर पर आयोजित की गई इस अद्वितीय और अनोखी चाय की चर्चा में जनप्रतिनिधि, राजनेता, पत्रकार बंधु, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर,समाज सेवी, भूतपूर्व सैनिक, युवा और छात्र-छात्राएं शामिल हुए इस बार चाय पर चर्चा बदलते परिदृश्य में ग्वालियर और चंबल संभाग का नाम हमेशा ऊपर रहे इसके लिए जन प्रतिनिधियों, समाज सेवियों, युवाओं और छात्र-छात्राओं की क्या भूमिका है इस विषय पर चाय पर चर्चा (चाय विद हेल्प गुरु) संपन्न हुई।
आज चाय की चर्चा में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा ग्वालियर चंबल संभाग का युवा घर, परिवार और समाज को देखकर चलने वाला युवा है और यही छवि भविष्य में बनी रहे इसके लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होने चाहिए। चाय की चर्चा के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया यह चाय की चर्चा (चाय विथ हेल्प गुरु) युवाओं और छात्रों में संवाद, सुझाव और समाधान का अद्भुत संगम बन गई है।

त्योहार से पहले छापेमारी, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से कार्बाइड गन और विस्फोटक बरामद
इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
ग्वालियर में अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी पकड़े