ट्रेंडिंगपंजाबराज्य

सीनियर नेता चितवंत सिंह बंटी दोबलियां की आम आदमी पार्टी में हुई घर वापसी !

कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने बंटी दोबलियां की करवाई घर वापसी !

 

तरनतारन उपचुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए सीनियर ‘आप’ नेता चितवंत सिंह बंटी दोबलियां फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने चितवंत सिंह बंटी दोबलियां को पार्टी में शामिल कर घर वापसी करवाई। इस मौके पर पार्टी के सीनियर ज़िला नेता जिनमें चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना, गुरविंदर सिंह और राजिंदर सिंह मौजूद थे।

बंटी दोबलियां की पार्टी के प्रति सेवा को याद करते हुए मंत्री भुल्लर ने कहा कि वह उन वर्करों में से हैं जिन्होंने तरनतारन जिले में पार्टी को पैरों पर खड़ा करने के लिए अपना घर-बार, सारे कामकाज छोड़कर दिन-रात मेहनत की। उन्होंने बताया कि बंटी दोबलियां ब्लॉक प्रधान और किसान विंग के हलके के सदस्य समेत कई पदों पर रहे हैं और उन्होंने 2017 में करतार पहलवान और 2022 में कश्मीर सोहल को एम.एल.ए. बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी बंटी दोबलियां और हमारे सभी साथी मिलकर हरमीत सिंह संधू को एम.एल.ए. बनाकर विधानसभा में भेजेंगे। मंत्री भुल्लर ने विकास की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि जहाँ अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा वालों के पास ‘बातों की राजनीति’ है, वहीं ‘आम आदमी पार्टी काम की राजनीति’ करती है। उन्होंने बताया कि 600 यूनिट बिजली माफ़ करने की गारंटी के कारण 82% घरों को ज़ीरो बिल आ रहे हैं और 881 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं, जहाँ मुफ्त दवाइयाँ, इलाज, और टेस्ट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 56 हज़ार से अधिक नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियाँ दी हैं।

नहरी पानी की सुविधा पर बात करते हुए मंत्री भुल्लर ने कहा कि पुरानी सरकारों के समय सिर्फ़ 21% खेतों तक पानी पहुँचता था, जो अब 65% से अधिक खेतों तक पहुँच चुका है। इसके परिणामस्वरूप धरती के नीचे के पानी का स्तर 15 से 20 फुट ऊपर आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में हर एक खेत तक नहरी पानी पहुँचाया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित होगा।

मंत्री भुल्लर ने तरनतारन विधानसभा हलके की समस्त संगत से अपील की कि वह इस चुनाव को अकेले उम्मीदवार का नहीं, बल्कि अपने भविष्य का चुनाव समझें और हरमीत सिंह संधू को बड़ी लीड से जिताकर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के हाथ मज़बूत करें। उन्होंने वर्करों को यक़ीन दिलाया कि ‘आप’ के वर्कर असंभव को संभव बनाने की क्षमता रखते हैं।

Related Articles

Back to top button