फरीदकोट
फरीदकोट की केंद्रीय जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक करमजीत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जेल कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार रात विभिन्न बैरकों का औचक निरीक्षण किया। तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद हवालाती बठिंडा निवासी दलेर सिंह, फाजिल्का निवासी जशनप्रीत सिंह, मोगा निवासी अमरजीत सिंह, दिलबाग सिंह और हरजीत सिंह के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। थाना सिटी पुलिस ने उक्त पांचों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी-जांच अधिकारी
इस संबंध में जांच अधिकारी और जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। यह भी जांच की जाएगी कि जेल के अंदर मोबाइल फोन किस तरह पहुंचे। यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

शिकायतों के निराकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग का शानदार प्रदर्शन, तीन महीने में 7वें से चौथे स्थान पर पहुंचा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो गांवों में ग्रामीणों से करेंगे संवाद
मध्य प्रदेश में जिला पुनर्गठन की तैयारी तेज, मार्च में आएगी रिपोर्ट
MP में मंत्रियों और विधायकों से मांगा जाएगा 3 साल का हिसाब, BJP के बड़े नेता करेंगे समीक्षा