मान सरकार: विधवा और बेसहारा महिलाओं को आर्थिक सहायता, महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम
पंजाब की भगंवत सिंह मान सरकार हर वर्ग की भलाई और प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, बुनियादी ढांचा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास किया है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और युवाओं को नए अवसर देने के लिए सरकार ने कई कारगर नीतियां बनाकर लागू की हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार भी विधवा और बेसहारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जनवरी 2025 तक पंजाब की विधवा और बेसहारा महिलाओं को 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में करीब 6.47 लाख विधवा और बेसहारा महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2025 तक राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत 555.94 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ का बजट
कैबिनेट मंत्री डॉ. कौर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था, जिसमें से जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों से अपील की कि सरकारी कार्यक्रम पारदर्शी हों। साथ ही, उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर योग्य लाभार्थी को मिलना चाहिए। मान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. कौर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों और आश्रित बच्चों को भी पैसे देता है।
For more news: Punjab