ट्रेंडिंगपंजाबराज्य
Trending

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” जसवीर सिंह गढ़ी ने फिल्लौर कांड पर एसएसपी जालंधर से मांगी 19 फरवरी तक रिपोर्ट

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने फिल्लौर में एक दलित युवक के साथ हुई अमानवीय घटना पर एसएसपी जालंधर से रिपोर्ट मांगी है। 19 फरवरी तक जवाब तलब।

चंडीगढ़ : पंजाब के फिल्लौर में एक मंदबुद्धि दलित युवक के साथ जानवर (कुत्ते) के जरिए कुकर्म करवाने की अत्यंत शर्मनाक और क्रूर घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और समाचार पत्रों में सुर्खियां बनने के बाद, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने इस मामले में ‘सू मोटो’ (स्वत: संज्ञान) नोटिस जारी किया है।

SSP से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट आयोग ने जालंधर देहाती के एसएसपी (SSP) को सख्त आदेश देते हुए 19 फरवरी 2026 तक इस मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने निर्देश दिया है कि सूचना की रिपोर्ट दो प्रतियों (एक मूल और एक फोटोकॉपी) में डीएसपी भरत मसीह के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से आयोग के कार्यालय में पेश की जाए। इस कार्रवाई का उद्देश्य दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button