धनबाद
झारखंड के धनबाद में स्थित दीवानी अदालत को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह साबित हुई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अदालत को भेजी गई एक ईमेल में दावा किया गया था कि कई 'साइनाइड बम' लगाए गए हैं।
धनबाद शहर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, "जैसे ही अदालत अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, हम तुरंत बम निरोधक और श्वान दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस का तकनीकी और साइबर प्रकोष्ठ ईमेल कहां से आया है, उसका पता लगा रहा है। धनबाद दीवानी अदालत को इससे पहले फरवरी में भी बम की धमकियां मिली थीं।

योगी सरकार की पहल: कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को मिलेगी नई दिशा
मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास को मिल रही रफ्तार, अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ रहे कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं और रबी मक्का की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, बंपर पैदावार के लिए जान लें बुआई की सही तारीख
झोटा हत्याकांड: 13 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक होगा प्रदर्शन