राज्यपंजाब

मान सरकार की नई पहल, राज्य में जल्द ही लागू होने वाली मेंटल हेल्थ पॉलिसी, में महत्वपूर्ण बदलाव

मान सरकार: PGI और विशेषज्ञों की राय भी पंजाब की मेंटल हेल्थ पॉलिसी में ली जाएगी

राज्य की भलाई के लिए पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशामुक्ति, कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या को रोकने और डिप्रेशन से बचाने के लिए तैयारी शुरू की है। भगवंत मान सरकार बहुत जल्द मेंटल हेल्थ पॉलिसी लाने जा रहा है। सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पॉलिसी बनाने के लिए कई हितधारकों से बैठक की जा रही है। यह नीति बहुत जल्द बनाई जाएगी और मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश की जाएगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने ऐसा दावा किया है। उनका कहना था कि रंगला पंजाब बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

PGI और कई विशेषज्ञों से राय ली जाएगी

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि नीति बहुत बारीकी से बनाई जाएगी। उनका कहना था कि इसमें सभी विभागों के मंत्री, सचिव और नशामुक्ति के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पंजाब के प्राइवेट चिकित्सक, पुलिस अधिकारी, एनजीओ और विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी।

इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम भी बनाया गया है। जहां सभी का विचार लिया जाएगा। अब युवा बाहर से निर्वासित होकर आ रहे हैं, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सभी प्रश्न, चाहे वह किसानों या युवा हो। उस पर व्यापक चर्चा होगी। उन्हें बाहर निकालना उन्हें अवसाद से बाहर निकालने के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी कही ये बात

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि इस दौरान पहले इन बातों की जांच की जाएगी कि आखिर लोगों को इन मानसिक समस्याओं का क्या कारण है। इसके साथ ही इन समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है? इस पर भी विचार होगा। यह पॉलीसी पहल के आधार पर तैयार की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी कहा कि वे अमेरिका से निकाले गए युवाओं को हर संभव मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button