लखनऊ वासियों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का अनमोल तोहफा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे लोकार्पण
1519 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
लखनऊ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊवासियों को अनमोल उपहार देंगे। राजधानी के लोगों को इस दिन ग्रीन कॉरिडोर की सौगात मिलेगी। यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसके तहत 1519 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण (डालीगंज से समतामूलक चौराहे तक) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे व चौथे चरण का शिलान्यास भी होगा। तीसरे चरण के अंतर्गत समतामूलक चौक से शहीद पथ व चौथे चरण के अंतर्गत शहीद पथ से किसान पथ तक का निर्माण होगा। लोकार्पण के उपरांत रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए जवानों का बलिदान अविस्मरणीय: वन मंत्री केदार कश्यप
पंजाब में बसों के चक्के जाम, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी
दशहरे पर IPS अंकिता शर्मा ने की शस्त्र पूजा, AK-47 चलाकर निभाई परंपरा
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, ग्वालियर समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम