रायपुर
होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू होगी. दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पर आज सदन गरमाएगा. विपक्ष मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी ला सकता है.
तय कार्यक्रम के अनुसार, आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे.
सदन में आज दो ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी. आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे.

देवास TI हत्याकांड में CBI जांच की मांग, बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाए सवाल
पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का समावेश
खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र
CM विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण बना कमाई का जरिया