राज्यपंजाब

मान सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए नया WhatsApp नंबर जारी किया

मान सरकार ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एक नया WhatsApp नंबर लॉन्च किया है।

विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के लिए मान सरकार ने एक नया व्हॉट्सएप नंबर शुरू किया है, जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस नंबर पर भेजी गई शिकायतें संबंधित सरकारी विभागों और पंजाब पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (NRI विंग) को भेजी जाएंगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसकी सूचना दी है।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए एक नया व्हॉट्सएप नंबर (90-56-009-884) शुरू किया है जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। प्रवासी भारतीय nri.punjab.gov.in वेबसाइट पर भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासनिक सुधार और NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उनका विभाग सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और सत्यापन कर रहा है। सरकार विदेश में रहने वाले पंजाबियों को जन्म, मेडिकल, ड्राइविंग और एजुकेशन सर्टिफिकेट और पुलिस क्लीयरेंस जैसे महत्वपूर्ण कागजात प्राप्त करने में मदद कर रही है।

अमेरिका से बाहर निकाले गए अवैध प्रवासी भारतीय

हाल ही में अमेरिका ने अवैध प्रवासी भारतीय नागरिकों को निकाल दिया, जिससे प्रवासी नागरिकों का मुद्दा चर्चा में आ गया है। इन अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिकी मिलिट्री प्लेन C-147 ने पंजाब के अमृतसर भेजा। कुल मिलाकर, पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3 और चंडीगढ़ से 2 लोग इस विमान में सवार थे।

US Air Force का C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट, टेक्सास के पास स्थित अमेरिकी सैन्यअड्डे से 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर उड़ा था।

For more news: Punjab

Related Articles

Back to top button