मुंबई विश्वविद्यालय के सर कावसजी जहांगीर दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसमें मुंबई विश्वविद्यालय को बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान से धनराशि दी जाती है, जो बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करता है और नई शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करता है।
मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुलकर्णी ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत कल्याण में विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी और अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ, ठाणे में विश्वविद्यालय के उप-परिसर और कलीना कॉम्प्लेक्स में 20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता से कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

भारतीय ऐसा करता तो… इमरान खान पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, विदेशी नागरिकों के मामले में कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
अर्णब के बाद मुरासु का कहर, उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट; दिल्ली-UP से राजस्थान तक अलर्ट
फेस्टिव सीजन में IndiGo यात्रियों को लग सकता है झटका, महंगे हो सकते हैं फ्लाइट टिकट
एक्टर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान, ‘अब कभी किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होऊंगा’