मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: बिहार में हुई कई पुलों के धराशाई की घटनाओं से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश के सभी पुलों की स्थिति का मूल्यांकन और निरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। जिसमें यूपी के 83 पुल असुरक्षित पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: बिहार में कई पुलों के धराशाई होने की घटनाओं से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश में सभी पुलों की स्थिति का मूल्यांकन और निरीक्षण किया गया है। जिसमें यूपी के 83 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। इन पुलों पर यातायात नहीं रोका गया तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लोक निर्माण विभाग की निरीक्षण रिपोर्ट में इन पुलों को असुरक्षित घोषित किया गया है। विभाग इन पुलों पर यातायात को कम करने की एक योजना बना रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मौजूद सभी पुलों का परीक्षण करने का आदेश दिया था, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन से पुल अब यातायात के लिहाज से असुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग ने राज्य के 721 पुलों का परीक्षण किया। 83 पुल असुरक्षित हैं। सरकार को असुरक्षित पुलों की सूची भेजी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, असुरक्षित पाए गए पुलों में से अधिकांश बहुत पुराने हैं। असुरक्षित पुलों में छोटे-बड़े सभी पुल शामिल हैं। विभाग इन पुलों पर यातायात प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रहा है।
यातायात प्रतिबंधित करने के लिए डायवर्जन योजना
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने कहा कि उन्होंने असुरक्षित पुलों की एक विस्तृत रिपोर्ट विभाग से मांगी है। जिन पुलों को असुरक्षित पाया गया है, उन पर यातायात को रोकने के लिए डायवर्जन योजना बनाने को कहा गया है। एसओपी बनने के बाद ये पुल यातायात के लिए बंद हो जाएंगे।
नवीन पुल बनाए जाएंगे, जो पुल मरम्मत के योग्य नहीं होंगे।
प्रमुख सचिव ने कहा कि यातायात प्रतिबंध लगाने के बाद जो पुल मरम्मत करने से ठीक हो सकते हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी। पुराने पुलों को मरम्मत करने के लिए नए पुल बनाने की योजना बनाई जाएगी।

मुरैना को मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत बांटे जाएंगे स्वामित्व दस्तावेज
पराली जलाने पर पंजाब सरकार सख्त, 2,787 जगह आगजनी, 710 FIR और 46 लाख का जुर्माना
धनतेरस पर आयुर्वेद की ताकत की चर्चा, फेको तकनीक से मोतियाबिंद और क्षार सूत्र से फिस्टुला का इलाज
CG के दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब बढ़ गई छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख