ट्रेंडिंगपंजाबभारतराज्य
Trending

जालंधर: जिमख़ाना क्लब में फूलों वाली होली की धूम, भांगड़े की थाप पर थिरके सदस्य

जालंधर के जिमख़ाना क्लब में भांगड़ा क्लास के सदस्यों ने फूलों के साथ इको-फ्रेंडली होली मनाई। पारंपरिक गीतों और ढोल की थाप पर जमकर थिरके लोग।

जालंधर : जिमख़ाना क्लब में भांगड़ा क्लास के मेंबर्स ने इस वर्ष होली का त्योहार बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया। क्लब परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सदस्यों ने रंगों की जगह फूलों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान होली के प्रसिद्ध गीतों और पारंपरिक बोलियों पर सभी ने जमकर भांगड़ा किया। ढोल की थाप और होली के रंगारंग माहौल ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विशेष ड्रेस कोड का पालन किया। महिला सदस्यों ने मल्टीकलर दुपट्टों के साथ आकर्षक परिधान पहने, जबकि पुरुष सदस्यों ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर एकरूपता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में अमनप्रीत कौर, रूपनीत सिंह, धीरज सेठ, सुरची सेठ, अरमीन कोचर, हरप्रीत गोल्डी, साक्षी शिंगारी, ज्योति अरोड़ा, पूजा कुमारा, मोनिका विज, डॉ. रमन ओबरॉय, परवीन खेड़ा, राजन गुप्ता, हरप्रीत वालिया, डॉ. विजय ओबरॉय, निखिल मध्यानी, गुलशन ढींगरा, मनीष गुप्ता, मोनिका गुप्ता, राघव गुप्ता, मुस्कान और निधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन भांगड़ा क्लास के कोच मनन सौलजा ने किया। उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button