नई दिल्ली
Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया डिवाइस Temple जल्द ही खरीदने के लिए अवेलेबल होने वाला है. यह कोई आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है. इसे हाथ में पहनने के बजाय सिर के कनपटी वाले हिस्से में लगाया जाता है. इसकी मदद से दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक किया जा सकता है. अब कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग की तारीख भी बता दी है. Temple की बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
6 कलर में आएगा Temple
Temple को शुरुआत में छह अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं. इनमें Real Jade, Deep Blue और Purple Funk लिमिटेड एडिशन कलर होंगे।
इस डिवाइस को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है, क्योंकि इसका डिजाइन और काम करने का तरीका दूसरे वियरेबल डिवाइस से काफी अलग है. कंपनी के मुताबिक, शुरुआती बैच में डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किए जाएंगे. ऐसे में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
क्या करता है Temple डिवाइस?
आमतौर पर स्मार्टवॉच से हार्ट रेट, स्टेप्स और नींद जैसी चीजों को ट्रैक किया जाता है. लेकिन Temple का फोकस दिमाग में खून के बहाव से जुड़े संकेतों पर है. कंपनी ने इस तकनीक को BrainFlow नाम दिया है।
यह डिवाइस सिर के किनारे, माथे और कान के बीच कनपटी के पास लगाया जाता है. इसमें ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल होता है, जो खून और टिश्यू में होने वाले बदलावों से जुड़े संकेतों को ट्रैक करते हैं।
इन संकेतों से यह समझने में मदद मिल सकती है कि एक्सरसाइज, नींद और दूसरी गतिविधियों के दौरान दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलाव कैसे होते हैं. हालांकि, इसे दिमाग की पूरी सेहत जांचने वाला डिवाइस नहीं समझना चाहिए. यह किसी बीमारी की पहचान करने के लिए मेडिकल जांच का विकल्प भी नहीं है।
कितनी होगी कीमत?
Temple की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी की तारीख का भी खुलासा नहीं किया है. ऐसे में खरीदने से पहले इन जानकारियों का इंतजार करना होगा।
फिलहाल, 1 नवंबर से शुरू होने वाली प्री-बुकिंग इस डिवाइस को लेकर सबसे बड़ा अपडेट है. अब देखना होगा कि दीपिंदर गोयल का यह नया वियरेबल बाजार में आने के बाद लोगों को कितना पसंद आता है।

Amazon Sale में OPPO Reno16c 5G पर 29% छूट, 7,000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत जानें
अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX में हिस्सेदारी देंगे मस्क, जानें क्या है प्लान
भोपाल: राज्य वन सेवा परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, OBC आरक्षण पर भी मंथन
पहाड़ों की फेमस खट्टा-मीठा काला चना रेसिपी, गुड़ और इमली से आएगा ऐसा स्वाद कि बार-बार बनाएंगे