लुधियाना
पंजाब में मौसम के तेवर मंगलवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक गर्म रहे। दिन में तीखी धूप रही। जिससे कई जिलों में दिन का तापमान 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद से पंजाब में मौसम बदल गया।
धूप की जगह बादलों की दस्तक हुई और फिर कई जिलों में बादल जमकर बरसे।जबकि कई जिलों में तेज हवाओं के बीच रात तक बादल छाएं रहे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, फाजिल्का में 2.0 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 8.0 मिलीमीटर वर्षा, बठिंडा में 0.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 5.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। जबकि अन्य जिलों में दोपहर बाद से रात तक बादल छा गए। जिससे गर्मी से राहत मिली।
विभाग के अनुसार, पटियाला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 34.0 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 33.6 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 33.2डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का में 33.1 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 33.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 33.5 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 32.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार व वीरवार केा मौसम साफ रहेगा। जबकि तीन व चार अप्रैल को कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके बाद पांच से छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। तीखी धूप से गर्मी बढ़ेगी।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..