राज्यझारखण्ड

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से उनके मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला मंत्रियों और विधायकों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति से महिलाओं को साहस मिलता है। आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं, चाहे आप सरकार में हों या विपक्ष में।

आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का सर्वांगीण विकास होगा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना सहित अनेक योजनाओं से आधी आबादी को इस दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का मान- सम्मान बढ़ाया है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुझे गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अनेक क्षेत्रों (आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल) में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, जो राज्य का नाम रोशन करते हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में नए शिखरों पर पहुंच रही हैं। सरकार महिलाओं को उनके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने को तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप सभी को एक बार फिर बधाई।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती डॉ नीरा यादव, विधायक श्रीमती लुइस मरांडी, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, विधायक श्रीमती ममता देवी, विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्रीमती श्वेता सिंह और विधायक श्रीमती मंजू कुमारी मौजूद थीं।

For more news: Jharkhand

Related Articles

Back to top button