फतेहगढ़ साहिब.
फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार आरोपित को दोबारा 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ASI जगरूप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
मामला मंडी गोबिंदगढ़ के मोहल्ला शाम नगर का है। पुलिस के अनुसार विकास नगर निवासी पवन कुमार को मोहल्ला शाम नगर स्थित एक घर में चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित को थाने लेकर पहुंची, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया।
लापरवाही पर हुई कार्रवाई
आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही हिरासत से भागने के संबंध में आरोपित के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पवन कुमार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अमलोह बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई जगरूप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

अक्टूबर में अब तक गुम एवं चोरी हुए 1,899 मोबाइल फोन जब्त
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन