Lok Sabha Election 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक चुनावी जनसभा में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा देश एक खतरनाक मोड़ पर है और आज उसे बचाने का चुनाव है।
Bhagwant Mann BJP पर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी पर एक बार फिर से हमला बोला है। हरियाणा के कैथल में एक जनसभा में सीएम मान ने बीजेपी को घेरा। उनका कहना था कि ये तानाशाही की ओर देश को ले जाना चाहते हैं। संविधान को बदलने के लिए 400 सीटें देने के लिए कह रहे हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ एक आम चुनाव नहीं है बल्कि देश को बचाने के लिए चुनाव है। लोकतंत्र के माध्यम से चुने हुए लोगों को जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निर्वाचित करना होगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मान ने कहा, “हमारा देश एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है और आज उसे बचाने का चुनाव है। देश एक ऐसे मोड़े पर खड़ा है या तो लोकतंत्र के माध्यम से चुने हुए लोग अपनी इच्छा के मुताबिक काम करेंगे या फिर तानाशाही की तरफ।आप की इच्छा के मुताबिक कानून बनेंगे। यह देश या तो संविधान को खत्म करने वाली पार्टी के हाथ में आएगा या फिर ऐसी पार्टियों के हाथ में आएगा जो देश का विकास चाहते हैं।
भगवंत मान: बीजेपी वाले तानाशाही और अहंकार में अंधे
साथ ही उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले तानाशाही और अहंकार में अंधे हो गए हैं लेकिन शायद वे नहीं जानते कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है।” ये देश 140 करोड़ लोगों का है। लोकतंत्र को बचाने का यह संघर्ष है। ये संविधान की सुरक्षा की लड़ाई है। बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि 400 के पार करने पर संविधान बदल जाएगा।
पंजाब के सीएम ने कहा, “ये बाबा साहेब अंबेडकर का लिखा हुआ संविधान बदल देंगे। इसके बाद कोई विकल्प नहीं होगा। पुतिन वहां चुनाव नहीं करवाते, जैसा कि रुस में होता है।वो किसी विपक्ष के नेता को अपने खिलाफ खड़ा होने नहीं देते हैं. यही काम यहां भी होने वाला है. ये फेडरल स्ट्रक्चर खत्म देंगे.’

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत