देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के 11 जनपदों में शनिवार अपराह्न एक बजे से रविवार एक बजे तक 24 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। चूंकि राज्य में चारधाम यात्रा प्रचलित है, इसलिए यह चेतावनी विशेषकर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मई 01:00 बजे अपराह्न से 17 मई रविवार 01:00 बजे अपराह्न तक जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर येलो अलर्ट का अनुमान है।
इस दौरान, इन जनपदों के ऋषिकेश, मसूरी, विकासनगर, चकराता, गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग, धनोल्टी, श्रीनगर, कोसानी, कपकोट, मुनस्यारी, हल्द्वानी, लोहाघाट, टनकपुर तथा आस पास के क्षेत्रो में तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बिजली गिरने और तूफान आने की संभावना है।

समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन कार्वेट, 70% स्वदेशी तकनीक
Bank Holiday: कल बैंक बंद रहने की खबर से ग्राहक परेशान, जानें 31 अक्टूबर को क्या है नियम
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास कानूनी विवाद में घिरे, सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने की मांग
‘मोदी को बदनाम करने के लिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश’, प्रधानमंत्री का विपक्ष पर निशाना