भोपाल
मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रयासों को प्रदर्शित किया।
उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा सहभागी इकाईयों को प्रदर्शनी में स्टॉल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की इकाइयों को अपने उत्पादों एवं तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसरों एवं संभावित साझेदारियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। फेस्टिवल में शामिल प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश की प्रस्तुतियों की सराहना भी की।

PET अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत, मुरादाबाद-अलीगढ़ रूट पर यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी तकरार, रामलीला मैदान की रैली को लेकर राहुल गांधी से व्यापारियों की गुहार
कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..
कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक