ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान
बिना टिकट /अनियमित टिकट एवं अनाधिकृत सामान लेकर यात्रा करने वालों में मचा हड़कंप
ग्वालियर
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा / गंदगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ सघन टिकट जांच बहियाँ चलाया गया I जांच अभियान के अंतर्गत 17 यात्रियों से 9735 रूपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया I सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए उक्त जांच अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिग्विजय सिकरवार, टिकट निरीक्षक कृष्ण कुमार, दौलत राम, ब्रिजेन्द्र कुमार तथा रेल सुरक्षा बल से के एल मीना द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया तथा ।
इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।

MP Police News: रातोंरात DSP बने अधिकारियों को झटका, पदोन्नति रद्द होने से वापस मिलेगी पुरानी जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर में युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला दारोगा सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश
Indore Weather: रात में ठंडक, दिन में गर्मी; उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गिराया पारा
मोहन भागवत का आज स्वयंसेवकों से संवाद, कल होगी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक