चंडीगढ़.
पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसी के तहत चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय पर बुलेटप्रूफ गेट लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
ISI का हो सकता है हाथ: DGP
उधर, डीजीपी गौरव यादव विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। प्रारंभिक जांच में ISI की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय प्रॉक्सी वॉर का सामना कर रहा है और ऐसी घटनाओं के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है।

जिले के 61 ग्रामों में विद्युतीकरण पूर्ण 1370 हितग्राहियों को मिले विद्युत कनेक्शन
झारखंड के 65 लाख घरों को मिलेगा नल से जल, अगले दो साल में पूरा होगा लक्ष्य
चंपारण मटन की होगी ब्रांडिंग, ग्रामीणों को अनुदान पर मिलेंगी बकरियां और मिलेगा बाजार
खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 73 पैरा खिलाड़ियों समेत 235 को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति