रोज-रोज पोहा-उपमा खाकर हैं परेशान? नाश्ते में बनाएं मूंग दाल-बेसन का क्रिस्पी चीला

 अगर आप नाश्ते में रोज पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी के साथ टेस्टी भी ट्राई करना चाहते हैं तो मूंग दाल और बेसन चीला बना सकते हैं. मूंग दाल और बेसन से तैयार यह चीला बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च जैसी चीजें डाली जाती हैं जो इसका स्वाद और बढ़ा देती हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे नाश्ते के अलावा शाम की हल्की भूख या हल्के डिनर में भी बना सकते हैं. इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं मूंग दाल और बेसन का चीला बनाने का आसान तरीका और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मूंग दाल
1/2 कप बेसन
1 मीडियम साइज टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
4-5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा हरा धनिया
1/4 छोटी चम्मच हल्दी
1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
तेल, चीला सेंकने के लिए

मूंग दाल और बेसन चीला बनाएं कैसे?

↑
Exit mobile version