Today’s Rashifal: आज इन राशि वालों के जीवन में विघ्नहर्ता गणेश आएगे, जो उनका जीवन खुशहाल बना देगे। दैनिक राशिफल पढ़ें

Today’s Rashifal: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और आप अपने आप को कैसे सुधार सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए कौन से लकी रंग और नंबर होंगे।

आज का राशिफल 22 मई 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और बुधवार है। आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र लगेगा। आपका 22 मई 2024 का दिन कैसा रहेगा और किन तरीकों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं, आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए। आपके लिए लकी रंग और नंबर भी पता है।

मेष राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक शामिल हो सकते हैं। आप किसी काम में सफल हो सकते हैं। किसी दोस्त से मिलने की संभावना बढ़ी है। आपको अपने परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अद्भुत समय बिताएंगे। आज आपकी सेहत बेहतर होगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन प्यार करने वालों के लिए अच्छा होगा।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

वृष राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण होगा। आपका कोई सपना पूरा होगा। आज इस राशि के विद्यार्थियों के करियर में एक नया बदलाव होगा। जो उनके भविष्य में मदद करेगा। आज सेहत बेहतर होगी। सोशल साइट्स पर जुड़े हुए लोगों की जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी।कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7

मिथुन

आज दिन अच्छा होगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवीनतम योजनाएं बना सकते हैं। आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। धन का अचानक लाभ होने की संभावना है। आज नौकरी में इस राशि के लोग सफल हो सकते हैं। आप किसी काम में अपनों की मदद पा सकते हैं।धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। यह भी एक सुखद यात्रा होगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।

सुंदर रंग- मैजेंटा
शुभ संख्या -6

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कुछ काम करने में मदद मिल सकती है। परिवार के साथ सिनेमा का कार्यक्रम बना सकते हैं। पै पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। । समय का सही उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा। पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। कार्यस्थल मजबूत रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।

उत्तम रंग: लाल
शुभ अंक- 6

सिंह राशि

आज दिन अच्छा होगा। आपको अपने विचारों और कार्यों में एक संतुलन बनाए रखना चाहिए। किसी पर बहुत भरोसा नहीं करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए। यह भी आपको लाभ दे सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। दैनिक ऑफिस काम की तुलना में अधिक हो सकता है। आपको सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। छात्रों को इस राशि के शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में सुधार करने के नए अवसर भी मिलेंगे। संतान पक्ष आपको खुश करेगा। आप भी अच्छी खबर पा सकते हैं। आपको अच्छे पैसे कमाने के मौके मिलेंगे। आप अपने काम से जुड़े नए विचार पाएंगे।घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

उत्तम रंग: हरा
शुभ अंक: पांच

तुला राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। आप किसी मुद्दे को लेकर दूसरों को बता सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर स्पष्ट होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अस्थिर रहेगी। घर में कुछ बातों को अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूम सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशी से भर जाएगा। सभी कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। आप शाम तक किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलना आपको खुश करेगा। आज का दिन प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मकर  राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों के कारण आपको थोड़ा भागना पड़ सकता है। ऑफिस में काम की गति बढ़ेगी, इससे आप समय पर काम कर सकेंगे। भाई-बहन कुछ नया करने पर विचार करेंगे। बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। नई नौकरी पर विचार कर सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अवसर आपके सामने आएगा। जिससे आप भी इसमें सफल होंगे। घर में शांति रहेगी। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम से दूसरे भी प्रभावित होंगे। आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में प्रेम और विश्वास भी बढ़ेंगे। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलेंगे।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज दिन अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट कार्य में आपको लाभ मिल सकता है। आपके भाई-बहन का रिश्ता बेहतर होगा। आपके जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ी है। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7

 

 

 

Related Articles

Back to top button
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024 Best Gaming Zones in Delhi NCR
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे
करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024 Best Gaming Zones in Delhi NCR