टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

 

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि महज तीन वीकेंड में हासिल की है। वहीं, भारत में भी फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

दुनियाभर में मचाया धमाल

भारत में 500 करोड़ के करीब
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में भी धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने 19 दिन में 467.49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

Exit mobile version