बीजापुर.
नक्सल प्रभावित पहचान से आगे बढ़कर बीजापुर अब अपने प्राकृतिक खजाने के दम पर पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान बनाने की तैयारी में है. करीब तीन दशक बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू होने जा रही है. 1 नवंबर से पर्यटक यहां घने जंगलों और वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव ले सकेंगे.
पहले चरण में उल्लूर गांव से उंडलापर्ती तक करीब 9 किलोमीटर का सफारी ट्रैक तैयार किया गया है. सफारी संचालन के लिए चार जिप्सी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं और प्रति सफारी 2 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है. 2,799.07 वर्ग किलोमीटर में फैला इंद्रावती टाइगर रिजर्व देश के बड़े टाइगर रिजर्व में शामिल है. यहां बाघ, तेंदुआ, जंगली भैंसा, गौर, चीतल और ऊदबिलाव जैसे वन्यजीवों के साथ दुर्लभ पक्षियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं. इस पहल की खास बात यह है कि पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार से जोड़ने की तैयारी है.
छह युवाओं को गाइड और वाहन चालक के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है. सफारी गेट के पास पारंपरिक मिट्टी के घरों की थीम पर जलपान गृह भी बनाया गया है. अब उम्मीद है कि जंगल सफारी के जरिए स्थानीय खानपान, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी.

अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को रौंदा, इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा
बिहार-UP जाने वाले यात्रियों को राहत, 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर
जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 10 जनवरी से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी; जाति का भी होगा डेटा संग्रह
यूपी में त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, अलीगढ़-जयपुर-नोएडा समेत इन रूटों पर बढ़ेंगी बसें