पंजाबराज्य

टोनी जिंदल की बढ़ीं मुश्किलें, CGST ने घर, फैक्टरी और रिश्तेदारों के ठिकानों पर मारी रेड

मंडी गोबिंदगढ़
 शिरोमणि अकाली दल नेता और फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान टोनी जिंदल के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी विभाग ने छापा मारा है। प्रिंसिपल कमिश्नर एंटी-एवेजन सीजीएसटी लुधियाना की टीम ने उनके घर और फैक्टरी में जांच की है।

विभाग उनके हिस्सेदारों और रिश्तेदारों के प्रतिष्ठानों की भी जांच कर रहा है। टोनी जिंदल मंडी गोबिंदगढ़ के प्रमुख उद्योगपति हैं और फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान होने के साथ शिअद में सक्रिय हैं। फिलहाल विभाग की ओर से छापे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button