महासमुंद
कांग्रेस भवन में उस समय हंगामा मच गया जब जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष विजय साव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
बहस से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुराना मतभेद आया सामने
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे, जो इस बैठक में खुलकर सामने आ गए।
वरिष्ठ नेताओं ने कराया शांत
मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद संगठन की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
थाने पहुंचे दोनों पक्ष
इस संबंध में दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं।

अवैध शराब के कारोबार पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
पीथमपुर-सागौर के बीच नई रेल लाइन की टेस्टिंग शुरू, 50 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ा डीजल इंजन
हरदीप पुरी के नामांकन को CM मोहन यादव ने बताया दिवाली का तोहफा, बोले- प्रदेश के लिए खुशी की बात
CM डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की जयंती पर किया नमन, मंत्रालय में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि