गरियाबंद.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दो शिक्षक स्कूल कार्यालय में जाम छलकाते मिले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह पूरा मामला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) का है, जहां के दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में ही शराब पीते और चखना खाते मिले। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीन शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि दो शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाना छोड़कर शराब पार्टी का आनंद ले रहे थे। आरोप है कि दोनों शिक्षक निर्धारित ड्रेस कोड के विपरीत टी-शर्ट और कार्गो जींस में थे, जिससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा था।
शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल अनुशासनहीनता का नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला माना जाएगा। जिस विद्यालय में बच्चों को संस्कार और अनुशासन की सीख दी जाती है, वहां इस प्रकार की कथित हरकतें शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं।

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी