राज्य

केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का शुभारंभ किया

केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत:38 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में कल राजस्थानी लोक कलाकार मामे खान की प्रस्तुति होगी।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरियाणा के फरीदाबाद में 38 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का शुभारंभ किया। इस अवधि में श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पैवेलियन का दौरा किया। श्री शेखावत ने यूनेस्को हैरिटैज मोनिमेंट्स को राजस्थान पवैलियन में सराहा।

7 फरवरी से 23 फरवरी तक सूरजकुंड मेले में रात में 18 लाइव इवेंट्स होंगे। शनिवार को राजस्थान के लोक कलाकार मामे खान के कार्यक्रम का आयोजन होगा। 42 देशों से 648 लोग इस बार सूरजकुंड मेले में भाग लेंगे। इस बार मेले के दो थीम राज्य हैं: ओडिशा और मध्य प्रदेश। भारत की समृद्ध कला परंपराओं को संजोए हुए सूरजकुंड मेला आज दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला है।

1987 में शुरू हुआ ये शिल्प मेला कारीगरों को सीधा बाजार देकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भारत सरकार के वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये मेला छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए लॉन्च पैड है। मेला विशेषतौर पर महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विकसित करने में मदद कर रहा है। जो महिला सशक्तिकरण को मजबूत करता है।

For more news: Rajasthan

Related Articles

Back to top button