केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश में 12,636 करोड़ रुपये की लागत से इन पक्के आवासों का निर्माण किया गया
केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश के विदिशा में लाभार्थियों को 12,636 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 8,21,190 पक्के आवास सौंपेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थि रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री द्वारा कर्टेन रेजर के माध्यम से लखपति दीदी का प्रमाणीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
आवास+ 2018 सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश में 16.42 लाख परिवार प्रतीक्षा सूची में हैं। मध्य प्रदेश के लिए 8.21 लाख घरों का आवंटन किया जाएगा और इन घरों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पक्के आवास वितरण समारोह में भाग लेने के अलावा केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
Source: http://pib.gov.in/
For more news: India

सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र का बड़ा कदम, 69 सदस्यों वाली परिषद गठित; केंद्रीय मंत्री करेंगे नेतृत्व
UAE के समुद्र तटों पर तेल फैलने से बढ़ा खतरा, समुद्री जीवों पर संकट
महिला वकीलों को मिलेगी बड़ी सुविधा, देशभर की अदालतों में अलग टॉयलेट और बार रूम बनाने की तैयारी
देश की सुरक्षा होगी और मजबूत! ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को हरी झंडी, जानें क्या है खास