UP By Polls 2024: जल्द ही उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इस उपचुनाव में सीटों का बंटवारा एक बार फिर से चर्चा में है। कयासों के बीच आरएलडी की प्रतिक्रिया आई है.
UP By Polls 2024: अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है। इस घोषणा से पहले, गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरएलडी इस उपचुनाव में राज्य की दस सीटों में से तीन सीटों के लिए अपना दावा कर सकती है। RLD नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
सूत्रों के अनुसार, आरएलडी ने पश्चिमी यूपी की मीरापुर विधानसभा सीट पर दावा किया है। मीरापुर से आरएलडी के MLA चंदन चौहान ने पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब इस सीट पर उपचुनाव होना तय है, ऐसे में आरएलडी का इस सीट पर मजबूत दावा है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि आरएलडी को इस उपचुनाव में दस में से कितनी सीटें मिलेंगी।
RLD नेता ने क्या कहा?
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अब चुनाव होने दीजिए, फिर हम बैठकर बात करेंगे। पश्चिमी यूपी के चुनाव संजोयक और पूर्व MLA वीरपाल राठी का कहना है कि कितनी सीटों पर लड़ेंगे और कहां लड़ेंगे, यह स्पष्ट होने में अभी वक्त लगेगा। कोई दावा नहीं ठोका जा रहा है. जयंत चौधरी आगे फैसला लेंगे और जहां लड़ना होगा वहां चुनाव लड़ेंगे.
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी से कई विधायकों ने जीत हासिल की और सांसद चुने गए। इसके बाद प्रत्येक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद राज्य में दस सीटें खाली हुई है। अगले कुछ दिनों में इन दस सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है। यही कारण है कि उपचुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

डांट का बदला लेने के लिए केयरटेकर ने की रिटायर्ड IAS की हत्या, 2 घंटे में वारदात
राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार
तीन राज्यसभा सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका