प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीईटी का आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही थी। आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। इससे शिक्षकों व अन्य अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।
ता दें कि वर्तमान में टीईटी का आवेदन 600 रुपये है, जिसे बढ़ाने का प्रस्ताव था। वहीं परीक्षा 29 व 30 जनवरी को आयोग की ओर से प्रस्तावित की गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसके बाद से आयोग में टीईटी आयोजित करने की हलचल भी बढ़ गई है। जबकि शिक्षक भी इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं।

‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !
लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार