राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे: पाठकों के सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना की
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे। वे वहां देश भर के प्रकाशकों की पुस्तकों की दुकानों को देखा और अपनी पसंद की पुस्तकें भी खरीदी। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा मेले में आयोजित कई कार्यक्रमों को देखकर उन्होंने खुले दिल से उनकी सराहना की। उनका कहना था कि विश्व पुस्तक मेले का आयोजन पाठक सरोकारों की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे और निदेशक कर्नल युवराज मलिक ने विश्व पुस्तक मेले में स्वागत किया। एनबीटी ने राज्यपाल को भारतीय संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों और उनके वर्णन से जुड़े स्मृति चिन्ह भी दिए।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विश्व पुस्तक मेले में भारतीय ज्ञान परम्परा और नई शिक्षा नीति पर आधारित मंडप, ‘भारत: गणतंत्र @75’, और अंतरराष्ट्रीय मंडप में केंद्रित देश ‘रूसी संघ’ के मंडप ‘रूस से आई पुस्तकें’ भी देखा. उन्होंने एनबीटी के पुस्तक मेले को भारतीय ज्ञान के क्षेत्र में विस्तार करने के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक श्री युवराज मलिक ने राज्यपाल को विश्व पुस्तक मेले में लेखकों से चर्चा की, पुस्तक संस्कृति को विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और न्यास द्वारा प्रकाशित नवीनतम पुस्तकों के बारे में बताया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के पुस्तकों का एक सेट भी निदेशक श्री मलिक ने राज्यपाल को भेंट किया।
For more news: Rajasthan



