पटियाला.
पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी कलह खत्म नहीं हो रहा है। इसी बीच आज आज पटियाला में भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की मीटिंग के दौरान खूब हंगामा हो गया।
इस दौरान पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और राजा वड़िंग का विरोध किया गया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जैसे ही राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया तो चन्नी के समर्थकों द्वारा नारेजाबी की गई। इस दौरान चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ के नारे लगाए गए। यहां माहौल गरमा गया और विरोध को देख भड़के राजा वड़िंग ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

महंगे ठेकों की भरपाई के लिए गुजरात पहुंच रही करोड़ों की शराब, रोजाना 10 ट्रकों की आवाजाही
हाई कोर्ट के आदेश के 3 साल बाद भी मुआवजे का इंतजार, परेशान हो रहे मजदूरों के परिजन
आय से अधिक संपत्ति का मामला, पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर लोकायुक्त का शिकंजा
देवा से नौचंदी तक, जानिए यूपी के उन मेलों की कहानी जो जोड़ते हैं सांझी संस्कृति के तार