UPSC ESE 2027 का परीक्षा शेड्यूल जारी, 31 जनवरी को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में क्लास-1 ऑफिसर (इंजीनियर) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी कमर कस लीजिए। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा यानी UPSC ESE 2027 का पूरा परीक्षा कैलेंडर और टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की सटीक रणनीति बनाने का मौका मिल गया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीखें, शिफ्ट टाइमिंग और पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

नोट कर लें परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
UPSC द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा दो प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी

प्रीलिम्स परीक्षा: प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को दो अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा।

मेंस परीक्षा : प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित होगी।

कैसा होगा प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न और टाइमिंग?
इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें दो ऑब्जेक्टिव (MCQ) पेपर शामिल होंगे।

पेपर-1 (जनरल नॉलेज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड): यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक (2 घंटे) चलेगी और इसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं।

पेपर-2 (इंजीनियरिंग विषय): यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे) आयोजित होगी और यह 300 अंकों की होगी। इसमें उम्मीदवार अपनी पढ़ाई के अनुसार चार प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच— सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं-

  सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध 'नोटिफिकेशन' या 'एग्जामिनेशन कैलेंडर' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. वहां 'इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2027' (ESE 2027) के लिंक को चुनें।

4. स्क्रीन पर पूरा शेड्यूल पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तारीखें सामने आने के बाद अब छात्रों के पास रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करने का सही समय है। समय-समय पर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट चेक करते रहें और पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

↑
Exit mobile version