वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन
पत्थलगांव
जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा का सोमवार प्रातः 05 बजे निधन हो गया।वे 70 वर्ष के थे। विगत 5 दशकों से वे निष्पक्ष एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बाद भी उनकी लेखनी नहीं रुकी। उनका निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पाँच दशक में, उन्होंने सभी बड़े समाचार पत्रों के अलावा, न्यूज एजेंसी वार्ता और आईबीसी 24 के लिए काम किया।80-90 के दशक में, उन्होंने जशपुर सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों की रिपोर्टिंग की, जिसे देशभर में स्थान मिला। श्री शर्मा अविभाजित मध्य प्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे अधिमान्यता समिति के सदस्य रहे। उनकी अंत्येष्टि बनारस के मणिकर्णिका घाट में होगी।

मध्यप्रदेश में सस्ती होंगी आयुर्वेदिक दवाएं, भोपाल में शुरू होगी पहली सरकारी फार्मेसी
बस्तर के घरों तक पहुंचेगा अधिक पानी, ₹57.71 करोड़ से मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था
बस्तर दशहरा का समापन: कुटुंब जात्रा में शामिल हुए हजारों देवी-देवता
धार के किसानों को मिली राहत, 13 किलोमीटर दूर खेतों तक पहुंचा मां नर्मदा का पानी