ट्रेंडिंगपंजाबराज्य

लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लुधियाना में बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो ने जिला उद्योग केंद्र (DIC) कार्यालय में तैनात दो सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर्स (SIPO) और एक ट्रेड असिस्टेंट को एक उद्यमी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सौदा ₹45,000 का, जाल में फंसे अधिकारी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई फोकल पॉइंट, लुधियाना के एक यूनिट मालिक की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता अपनी प्रोडक्शन यूनिट के लिए ‘प्रोडक्शन प्रमाणपत्र’ (Production Certificate) की सही तारीख दर्ज करवाना चाहता था। इस कार्य के बदले आरोपी अधिकारियों ने ₹45,000 की मांग की थी। सतर्क शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस को सौंप दी।

विजिलेंस की छापेमारी और गिरफ्तारी शिकायत की पुष्टि होने के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जसपाल सिंह (SIPO), रिशव गर्ग (SIPO) और अंतरप्रीत सिंह (ट्रेड असिस्टेंट) ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में ₹30,000 स्वीकार किए, उन्हें सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों दबोच लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button