कौशांबी
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मिट्टी का टीला महिलाओं के ऊपर भर-भराकर गिर गया. घटना में 3 महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है. मौत के आंकड़ों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है.
बता दें कि घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थाभां गांव में उस वक्त घटी, जब महिलाएं एक तालाब में मिट्टी खोदने के लिए गईं थी. इसी दौरान मिट्टी का टीला अचानक महिलाओं के ऊपर ढह गया. टीला ढहने से 8 महिलाएं उसके नीचे दब गईं. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. महिलाओं को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. जानकारी है कि 8 में से 3 महिलाओं की मौत हो गई. मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आय़ा है. घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी, बेटी अंकिता देवी और 40 वर्षीय उत्तरा देवी के रूप में हुई है.

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..