Vinayaka Chaturthi 2024
Ganesh mantra: विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं। नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।ऐसे में जून के महीने में यह महत्वपूर्ण व्रत किस दिन रखा जाएगा 9 या 10 जून को, इसको लेकर लोगों में बहुत कंफ्यूजन हैं। तो आपको बता दें कि विनायक चतुर्थी 9 जून 2024 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और 10 जून 2024 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी, दृक पंचांग के अनुसार। उदयातिथि 10 जून 2024 को होगी, इसलिए चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आपको आगे लेख में पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में देखे।
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त 10 जून 2024 को सुबह 10 बजे 26 मिनट से 1 बजे 6 मिनट तक है। वहीं चंद्रोदय का समय सुबह 8 बजकर 40 मिनट है। यही कारण है कि रात 10 बजकर 54 मिनट तक चंद्रदेव को अर्घ्य देना का समय है।

गणेश पूजा की विधि
इस पूजन के लिए सुबह स्नान करके मन और शरीर दोनों को शुद्ध करें। साफ कपड़े पहनकर भगवान गणेश से प्रार्थना करें।तिलक लगाने के बाद भगवान गजानन को वस्त्र, धूप, दीप, दूर्वा कुमकुम, लाल फूल, अक्षत, सुपारी और पान अर्पित करें।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें