Motivational Speaker Vivek Bindra
मोटिवेशनल स्पीकर Vivek Bindra को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक छोटे से विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सेक्टर-126 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया। महिला ने पिटाई के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कई दिन उपचार लिया। पुलिस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।
नोएडा पुलिस ने दर्ज की FIR
नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस ने बताया कि मोटिवेशनल स्पीकर Vivek Bindra ने अपनी पत्नी को इतना पीट दिया कि कान का पर्दा फट गया। थाना पुलिस ने सभी पक्षों को देखते हुए इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने विवेक बिंद्रा का अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए एक वीडियो भी पाया है। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि पिटाई के बाद महिला को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक इलाज करना पड़ा। महिला को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उनके कान का पर्दा फट गया है।
Vivek Bindra के खिलाफ क्या लगे हैं आरोप?
इस मामले में पीड़ित पत्नी के भाई वैभव क्वात्रा ने नोएडा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिन्द्रा से मेरी बहन की शादी ललित मानगर होटल में हुई थी। बिंद्रा नोएडा के सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेन्सी में फ्लैट-4209, सेक्टर-94 में रहते हैं। 7 दिसंबर की सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच मेरे जीजा विवेक बिन्द्रा ने अपनी मां प्रभा जी से बहस की। मेरी बहन यानिका ने इस बात को लेकर बीच बचाव किया, लेकिन मेरे जीजा ने उसे कमरे में बंद करके उससे गाली-गलौज की और अमानवीय तरीके से मारपीट की। मेरी बहन को पिटाई के घाव हैं। अब उसके कान में सुनाई भी दें।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61553411553769&sk=about

‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !
लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार