मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 66% फॉर्म हुए डिजिटलाइज्ड

रांची
 राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक 97.77 प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, 66 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड कर दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उन सभी मतदाताओं से शीघ्र गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक गणना प्रपत्र भरकर तथा हस्ताक्षर कर नहीं सौंपा है। गणना प्रपत्र नहीं भरनेवाले अधिसंख्य मतदाता शहरी क्षेत्रों के हैं, जहां के मतदान केंद्रों पर इसके लिए शिविर आयोजित की जा रही है।

शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को भी शिविर लगाई जाएगी, जिसमें मतदाता बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर सौंप सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में एएसडीडीएफ (अब्सेंट, स्थानांतरित, डेथ, डुप्लीकेट, फारेनर्स) सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

वैसे मतदाता जो अपना फार्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को जमा करेंगें, केवल उनका ही नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी शहरी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की गति धीमी है।

इसे गति देने एवं अधिक से अधिक बचे हुए मतदाताओं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

विवरण द्वारा नाम खोजने की प्रक्रिया

↑
Exit mobile version