National Cinema Day Offer: मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेशनल सिनेमा डे पर सिनेमाघरों में भीड़ खींचने के लिए बड़ाऑफर दिया है। 20 सितंबर को मल्टीप्लेक्स में चलने वाली फिल्मों को 99 रुपये में देख सकते हैं।
नेशनल सिनेमा डे पर मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया सिनेप्रेमियों को इस साल भी तोहफा देने जा रहा है। 20 सितंबर 2024 को फिल्म 99 रुपये में देख सकेंगे। यह स्कीम 4000 स्क्रीन्स पर लागू होगी जिनमें पीवीआर, आइनॉक्स, सिनेपोलिस शामिल हैं। हाल ही में कुछ नई और पुरानी फिल्मों को थिएटर में देखा जा सकता है, जिन्हें देखने से आप चूक गए हों, अब उन्हें सस्ते में देख सकते हैं।
स्कीम प्रीमियम फॉर्मैट पर नहीं है
नेशनल सिनेमा डे पर MAI ने इस साल भी सस्ते टिकटों की घोषणा की है। 3डी, रिक्लाइनर्स या 4DX पर IMAX पर यह डील लागू नहीं होगा। तरण आदर्श ने भी यह गुडन्यूज ट्वीट की है। इसमें लिखा है कि 2024 में नेशनल सिनेमा डे होगा। फ्राइडे 20 सितंबर 2024 को भारत की 4000 से ज्यादा इसमें शामिल होंगी। टिकट का दाम है 99 रुपये।
NATIONAL CINEMA DAY 2024 ANNOUNCED…
⭐️ Day: *Friday* 20 Sept 2024
⭐️ 4000+ screens to participate across #India
⭐️ Tickets priced at ₹ 99/-#MultiplexAssociationOfIndia #NationalCinemaDay #MAI pic.twitter.com/7ExnZXoo3H— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2024
आप ये फिल्में देख सकते हैं
थिएटर्स में इस वक्त, द बकिंघम मर्डर्स, तुम्बाड, लैला मजनूं, स्त्री 2, खेल-खेल में, वीर जारा और रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्में थिएटर्स में चल रही हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं।

Crude Oil Price: महंगे तेल से बढ़ेगी महंगाई? 2027 के लिए Goldman Sachs का बड़ा अनुमान
Motorola के नए फोल्डेबल फोन की जल्द होगी एंट्री, 165Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की चर्चा
Amazon Sale में OPPO Reno16c 5G पर 29% छूट, 7,000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत जानें
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा